नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- सिंड्रेला ने जीता अंडर-19 टेबल टेनिस खिताब देहरादून। सिंड्रेला दास ने शनिवार को यहां जूनियर और युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पहले चरण के अंडर-19 एकल फाइनल में दिव्यांशी भौमिक को 4-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन का समापन किया। इसके साथ लड़कियों की टीम स्पर्धा भी समाप्त हो गई। इससे सिंड्रेला ने दो खिताब जीतने की उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने अंडर-17 एकल का खिताब भी अपने नाम किया। इंदौर में हुई सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिंड्रेला ने रजत पदक जीता था। वहीं कर्नाटक ने अंडर-19 युगल का खिताब जीता। कर्नाटक की तनिष्का कालभैरव और हिमांशी चौधरी ने महाराष्ट्र की हार्डी पटेल और दिव्यांशी भौमिक को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल की अंकोलिका चक्रवर्ती और अहोना रे ने अंडर-17 खिताब जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.