खेल : सारांश ने आईपीएल का मौका छोड़ा : चंद्रकांत पंडित
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- सारांश ने आईपीएल का मौका छोड़ा : चंद्रकांत पंडित कोलंबो। भारत के लिए रविवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सारांश जैन ने लाल गेंद की क्रिकेट में गेंदबाजी सुधारने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अनुबंध पाने का मौका भी छोड़ दिया। मध्य प्रदेश में जैन के कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया कि पिछले सत्र में उसने कहा था कि वह अपने लाल गेंद के खेल पर ध्यान देना चाहता है। पंडित ने 2020 में मध्य प्रदेश की टीम की कोचिंग शुरू की थी। उन्होंने बताया, वह इसे लेकर बिल्कुल स्पष्ट था। ऐसा नहीं है कि वह सफेद गेंद से गेंदबाजी नहीं करना चाहता था या उसमें उसकी रुचि नहीं थी, लेकिन वह अपनी लाल गेंद की गेंदबाजी पर काम करना चाहता था। यह भी पढ़ें- सारांश जैन ने टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए IPL छोड़ा, मध्य प्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.