खेल : सान्या बैलेरेट ओपन स्क्वॉश में उपविजेता रहीं
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- सान्या बैलेरेट ओपन स्क्वॉश में उपविजेता रहीं नई दिल्ली। भारत की सान्या वत्स पीएसए चैलेंजर इवेंट बैलेरेट ओपन स्क्वॉश में उपविजेता रहीं। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले गए 3000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त सान्या महिला एकल के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की सारा कार्डवेल से 6-11, 8-11, 6-11 से हार गईं। दिल्ली की इस खिलाड़ी ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सुंघी ओह को 6-11, 11-9, 12-10, 11-4 से और सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की ही ऐन जून को 11-5, 11-8, 11-4 से हराया था। यह भी पढ़ें- Delhi News: खेल : अलेक्जेंड्रोवा ने सबालेंका को पांचवीं बार हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.