नई दिल्ली, जनवरी 2 -- साई की पसली में फ्रैक्चर, छह हफ्ते हो सकते हैं बाहर नई दिल्ली। युवा भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन पसली में फ्रैक्चर होने के कारण करीब छह हफ्ते तक मैदान से बाहर हो सकते हैं। उन्हें हाल में मध्य प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुदर्शन भारत की सफेद गेंद की टीम का हिस्सा नहीं हैं। अहमदाबाद में तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के बीच मैच में डाइव लगाकर रन पूरा करते समय उनकी दाईं ओर की सातवीं पसली (एंटीरियर कॉर्टेक्स) में फ्रैक्चर हो गया था। अब 24 वर्षीय सुदर्शन का तमिलनाडु के बचे मुकाबलों में खेलना मुश्किल है। हालांकि उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है। सुदर्शन ने 29 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित 'सेंटर ऑ...