नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- सर्फिंग : सेकर पचाई, आरती ने खिताब जीता नई दिल्ली। शेखर पचाई ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहली लिटिल अंडमान प्रो 2026 सर्फिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्टैंड-अप पैडलिंग में दबदबा बरकरार रखते हुए पुरुषों का टेक्निकल एसयूपी खिताब जीता, जबकि महिला वर्ग में आरती ने जीत हासिल की। कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन पचाई ने दो किमी की तकनीकी रेस 10 मिनट 05.02 सेकंड में पूरी करके स्वर्ण हासिल किया। राजेश डी ने 10:26.34 के समय के साथ रजत जीता, जबकि दिनेश सेल्वमणि ने 10:37.33 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला टेक्निकल एसयूपी श्रेणी में आरती ने 13:53.20 के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। विजयलक्ष्मी इरुलाप्पन ने 14:06.01 के समय के साथ रजत हासिल किया, जबकि निशी 20:58.96 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

हिंदी ...