नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- सरफराज को शाहींस और अंडर-19 पाक टीम की जिम्मेदारी कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पाकिस्तान शाहींस (ए टीम) और अंडर-19 टीमों का निदेशक नियुक्त किया है। सरफराज पिछले साल से बोर्ड से जुड़े हुए हैं और अब दोनों टीमों से संबंधित सभी कार्यों का नेतृत्व करेंगे। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, आप कह सकते हैं कि वह पाकिस्तान शाहींस और जूनियर टीम के निदेशक हैं और जरूरत पड़ने पर उनके साथ विदेश दौरे पर भी जाएंगे। दोनों टीमों के कोच, चयनकर्ता, सहयोगी स्टाफ के सदस्य अब सरफराज को रिपोर्ट करेंगे। वह दोनों टीमों के लिए कोच या सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति के संबंध में लिए गए किसी भी फैसले में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.