नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- सब जूनियर हॉकी में उत्तर प्रदेश और पंजाब जीते राजगीर (बिहार)। उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश ने गुरुवार को यहां 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में डिविजन 'ए' में क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत लिए। दिन के पहले मैच में दादरा और नगर हवेली तथा दम और दीव ने चंडीगढ़ को 2-1 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने झारखंड को 5-3 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को 6-3 से पराजित किया। अंतिम मैच में मध्य प्रदेश और हरियाणा ने गोल रहित ड्रॉ खेला जिसके बाद मध्य प्रदेश ने शूट आउट में 4-3 से जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.