नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी : गोवा, उत्तराखंड और अरुणाचल जीते राजगीर। गोवा, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश ने 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। डिविजन सी में गोवा ने पूल बी में राजस्थान को 7- से हराया जिसमें करण कुमार ने हैट्रिक लगाई जबकि साहिल प्रमोद, दिलशाद अली, श्रेयस चंगादेव और अंकित ने एक-एक गोल किया। उत्तराखंड ने डिविजन बी में बंगाल को 5-2 से मात दी। उत्तराखंड के लिए विकी सिंह बोहरा और गोविंद सिंह ने दो-दो जबकि अमन कुमार ने एक गोल किया। बंगाल के लिए कप्तान रिजू बार और सुजल तुरी ने गोल दागे। डिविजन बी के एक अन्य मैच में अरुणाचल ने बिहार को 4-2 से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...