नई दिल्ली, मार्च 22 -- सब जूनियर, कैडेट राष्ट्रीय टेबल टेनिस में बंगाल दावेदार गांधीधाम। यहां सोमवार से शुरू हो रही अंतर प्रांत सब जूनियर और कैडेट राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर 15 वर्ग में 32 टीमें भाग लेंगी। पश्चिम बंगाल खिताब का प्रबल दावेदार है जबकि गत चैंपियन पीएसपीबी अकादमी की टीम में कई नए खिलाड़ी हैं। बंगाल की टीम में आदित्य दास, रिषभ चटोपाध्याय, हिमोन कुमार मंडल और रुद्रनील जना हैं। तमिलनाडु और महाराष्ट्र से भी कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। गुजरात 182 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। प्रतियोगिता में सभी 32 टीमों को आठ समूहों में बांटा जाएगा। इनकी वरीयता हर टीम के शीर्ष दो खिलाड़ियों के राष्ट्रीय रैंकिंग अंकों के आधार पर तय हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...