नई दिल्ली, मार्च 15 -- सप्तक तलवार ने पीजीटीआई का अहमदाबाद चरण जीता अहमदाबाद। भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार ने रविवार को यहां आखिरी दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-अंडर 70 का स्कोर बनाकर दो शॉट से डीपी विश्व पीजीटीआई के इंडोरामा वेंचर्स ओपन जीत लिया। 27 साल के सप्तक (68-71-69-70) का कुल स्कोर 10-अंडर 278 का रहा। उनकी इस दूसरी पेशेवर जीत से उन्हें 48,000 डॉलर (43,20,000 रुपये) का पुरस्कार मिला जिससे वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ द मेरिट में 44वें स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रिया के क्रिस्टोफ ब्लेयर (69-70-72-69) ने आखिरी दौर में तीन-अंडर 69 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उनका कुल स्कोर आठ-अंडर 280 रहा। वीर अहलावत और कार्तिक सिंह सात-अंडर 281 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.