खेल : संदीप पाटील मुंबई की सभी टीमों के मेंटोर बने
नई दिल्ली, जून 24 -- संदीप पाटील मुंबई की सभी टीमों के मेंटोर बने मुंबई। भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच संदीप पाटील को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने बुधवार को 2026-27 सत्र के लिए मुंबई की सभी स्तरों की टीमों का मेंटोर (मार्गदर्शक) नियुक्त कर दिया। 1980 से 1986 के बीच 29 टेस्ट और 45 वनडे मैच खेल चुके पाटिल नई भूमिका में खिलाड़ियों के विकास, रणनीतिक प्रशिक्षण और प्रतिभा पहचान जैसे कार्यों में अहम योगदान देंगे। एमसीए ने साथ पूर्व महिला क्रिकेटर अरुंधति घोष को महिला टूर्नामेंट समन्वयक नियुक्त किया है। अरुंधति ने आठ टेस्ट और 11 वनडे मैच खेले हैं। एमसीए ने कहा, अरुंधति महिला टूर्नामेंटों, लीग, चयन ट्रायल, शिविर और विकास कार्यक्रमों की योजना और सुचारु संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.