खेल : संचालन से जुड़े मुद्दों के कारण टीटीएफआई निलंबित
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- संचालन से जुड़े मुद्दों के कारण टीटीएफआई निलंबित नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने संचालन में कमियों का हवाला देते हुए बुधवार को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) की मान्यता निलंबित कर दी। साथ ही उसने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से कहा कि वह इस खेल के कामकाज को संभालने के लिए तदर्थ समिति बनाए। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि पहले जारी कारण बताओ नोटिस का 'संतोषजनक जवाब नहीं मिलने' और समय पर चुनाव नहीं करा पाने के कारण टीटीएफआई को निलंबित किया गया है। मंत्रालय के आदेश में कहा गया, अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईटीटीएफ) से सलाह-मशविरा करके आईओए आंतरिक नियमन व्यवस्था बनाने के उचित कदम उठाएगा जिसमें तदर्थ समिति बनाना शामिल है। यह भी पढ़ें- भारत सरकार ने रद्द की टेबल टेनिस फेडरेशन की मान्यता, आखिर क्यों उठाना पड़ा सख्त कदम? यह तब तक जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.