नई दिल्ली, मार्च 24 -- श्रीलंका ने आईपीएल के लिए ईशान मलिंगा को मंजूरी दी कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने ईशान मलिंगा को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है, लेकिन बाकी तीन नुवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है। टीम का पहला मुकाबला 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के पहले मैच में होम टीम और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स से होगा। टीम के कप्तान ईशान किशन बुधवार को मुंबई में कप्तानों की मीटिंग में शामिल होंगे। सभी 10 टीमों के कप्तानों का आईपीएल और ब्रॉडकास्टर्स के साथ छह घंटे की बैठक दोपहर 12 बजे फोटो शूट से शुरू होगी और शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों से मीटिंग के साथ खत्म होगी।

हिंदी हिन्...