नई दिल्ली, जुलाई 19 -- श्रीलंका दौरे के लिए मुनीबा पाक टी-20 कप्तान लाहौर। पाकिस्तान ने श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय टी-20 महिला टीम की कमान मुनीबा अली को सौंपी है। नियमित कप्तान फातिमा सना एकदिवसीय कप्तान होंगी। पाक टीम दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और उतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। दौरा 23 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा। वनडे टीम : फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, गुल फिरोजा, महम अनीस, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सदफ शमास, सायरा जबीन, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर। टी-20 टीम : मुनीबा अली (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, मोमिना रियासत, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्...