नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- श्रीलंका को विश्व कप का दावेदार बनाना चाहते हैं कर्स्टन कोलंबो। श्रीलंका के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन का लक्ष्य ऐसी टीम तैयार करना है जो 2027 में वनडे विश्व कप में खिताब की मजबूत दावेदारी पेश कर सके। उन्होंने गुरुवार को कहा, कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं खेली जानी हैं जिनमें 17 महीने बाद होने वाला पुरुष वनडे विश्व कप भी शामिल है। हम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज कर्स्टन को दो साल के अनुबंध पर श्रीलंका की पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 15 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- सिर पर वर्ल्ड कप, फिर भी जसप्रीत बुमराह को कुछ वनडे सीरीज में दिया जाएगा रेस्ट! BCCI का प्लान समझिए वनडे विश्व कप अगले साल अक्तूबर और नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्व...