खेल : श्रीलंका की महिला टीम ने बांग्लादेश से सीरीज जीती
नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- श्रीलंका की महिला टीम ने बांग्लादेश से सीरीज जीती राजशाही। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हसिनी परेरा (95), इमेशा दुलानी (56) और हर्षिता समरवक्रिमा (नाबाद 44) रनों की पारियों से श्रीलंका की महिला टीम ने शनिवार को तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 21 गेंद रहते सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 213 रन बनाए। सोभना मोस्तारी ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 46.3 ओवरों में तीन विकेट पर 214 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। हसिनी परेरा ने 131 गेंदों में 13 चौके जबकि इमेशा दुलानी ने 79 गेंदों में सात चौके लगाए। हर्षिता समरवक्रिमा ने अपनी पारी में आठ चौके जड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.