नई दिल्ली, मार्च 2 -- श्रीलंकाई महिला टीम ने विंडीज को चार विकेट से हराया सेंट जॉर्ज। चामरी अटापट्टू के हरफनमौला प्रदर्शन से श्रीलंकाई महिला टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 11 गेंदें रहते चार विकेट से हरा दिया। रविवार रात इस जीत के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए वेस्टइंडीज को 20 ओवरों में 101 रन के स्कोर पर समेट दिया। कप्तान हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। श्रीलंका के लिए माल्की मदारा, नीलक्षिका सिल्वा ने तीन-तीन विकेट लिए। चामरी अटापट्टू को दो विकेट मिले। फिर श्रीलंका ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 102 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। चामरी अटापट्टू ने 26 गेंदों में सात चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 39 रन बनाए। तीसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.