खेल : शुभंकर बोल्डर्स क्लासिक खिताब जीतने के करीब
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- शुभंकर बोल्डर्स क्लासिक खिताब जीतने के करीब हैदराबाद। शीर्ष पर चल रहे शुभंकर शर्मा बोल्डर्स क्लासिक गोल्फ में खिताब जीतने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने गुरुवार को यहां एक करोड़ पुरस्कार राशि वाले शुरुआती टूर्नामेंट के तीसरे दौर में आठ अंडर 64 का शानदार कार्ड खेलकर सात शॉट की विशाल बढ़त हासिल कर ली। दो बार के डीपी वर्ल्ड टूर विजेता 29 वर्षीय शुभंकर (66, 66, 64) का कुल स्कोर 20 अंडर 196 हो गया है। उन्होंने तीसरे दौर में नौ बर्डी लगाई और महज एक बोगी की। दिल्ली के राशिद खान, चंडीगढ़ के अंगद चीमा और विशेष शर्मा 13 अंडर 203 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.