नई दिल्ली, फरवरी 5 -- शीतकालीन ओलंपिक की मशाल थामकर गौरवान्वित हूं : बिंद्रा नई दिल्ली। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा है कि मिलान कोर्तिना शीतकालीन खेलों से पहले ओलंपिक मशाल थामकर वह काफी अच्छा और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शीतकालीन ओलंपिक खेल शुक्रवार से इटली में शुरू हो रहे हैं। बिंद्रा ने बारिश के बीच ली गई तस्वीरों को गुरुवार को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, मिलानोकोर्तिना 26 में ओलंपिक की मशाल थामकर गौरवान्वित हूं। यह एकता, दृढ़ता और साझा मानवीय आकांक्षा का प्रतीक है। बीजिंग ओलंपिक 2008 में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा को पिछले साल अक्तूबर में मशाल वाहक चुना गया था। शीतकालीन ओलंपिक खेल 22 फरवरी को समाप्त होंगे। इनमें 16 खेलों में 116 पदक दाव पर लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...