नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- शायन-कॉक्स ने दुबई कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाया दुबई। शायन जहांगीर और जोर्डन कॉक्स के अर्धशतकों की मदद से गत चैंपियन दुबई कैपिटल्स ने विश्व आईएलटी20 में शारजाह वारियर्स को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। जहांगीर ने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खतरनाक बल्लेबाज टॉम कोहलेर कैडमोर को आउट किया। जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दुबई कैपिटल्स ने जहांगीर और कॉक्स के बीच 63 गेंद में 76 रन की साझेदारी की मदद से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। कॉक्स 50 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.