खेल : शमास पाकिस्तान की एशिया कप टीम में शामिल
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- शमास पाकिस्तान की एशिया कप टीम में शामिल लाहौर। पाकिस्तान की विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी घुटने की चोट के कारण महिला टी-20 एशिया कप से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह सदाफ शमास को पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार, अल्वी ने बाएं घुटने में दर्द की शिकायत की थी। स्कैन में उन्हें मोच का पता चला है। दाएं हाथ की बल्लेबाज शमास ने जनवरी 2023 में अंतरराष्ट्रीय के बाद से 12 टी-20 मैच खेले हैं। हालांकि वह अक्तूबर 2024 के बाद से किसी अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में नहीं खेली हैं, लेकिन वनडे में उन्होंने इस साल नौ पारियों में 488 रन बनाए हैं। एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान को भारत, थाईलैंड और हांगकांग के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.