नई दिल्ली, फरवरी 25 -- शतरंज में बेईमानी की समस्या बड़ी नहीं : गुकेश प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने कहा है कि शतरंज मे बेईमानी की समस्या उतनी बड़ी नहीं है, जितना उसे पेश किया जा रहा है। पूर्व विश्व चैंपियन क्रैमनिक ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) पर मानहानि का मुकदमा दायर किया हुआ है चूंकि फिडे ने अमेरिका के दिवंगत ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोदित्स्की और चेक खिलाड़ी डेविड नवारा के खिलाफ धोखेबाजी के आरोपों के लिए उन्हें फटकारा था। नारोदित्स्की ने आखिरी वीडियो स्ट्रीम में क्रैमनिक के आरोपों के कारण मानसिक तनाव की बात की थी। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। गुकेश ने प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव से पहले बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैंने न कभी बेईमानी की है और उम्मीद करता हूं कि कोई ऐसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.