नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- शतरंज : हरिकृष्णा बाहर, एरिगेसी अकेले भारतीय बचे पणजी (गोवा)। शतरंज विश्व कप के पांचवें दौर के टाई-ब्रेक गेम में रविवार को मैक्सिको के जोस मार्टिनेज अल्कांतारा ने पी हरिकृष्णा को शिकस्त दे दी। इसके बाद ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी क्वार्टर फाइनल में एकमात्र भारतीय बचे हैं। हरिकृष्णा आखिरकार मार्टिनेज के खिलाफ किस्मत और रणनीति से चूक गए। मार्टिनेज ने इससे पहले उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबबोव को हराकर इस प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर किया था। नॉकआउट में अपने से बेहतर रेटिंग वाले तीसरे खिलाड़ी को हराने के बाद उनके पास सेमीफाइनल में पहुंचने और उसके बाद शीर्ष तीन स्थानों में जगह बनाकर अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में स्थान सुनिश्चित करने का मौका होगा। सोमवार को क्वार्टर फाइनल में एरिगेसी का सामना चीन के ग्रैंडमास्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.