नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- वैंकूवर एंकर्स के सह-मालिक बने जहीर वैंकूवर। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान कनाडा सुपर 60 की पुरुष और महिला फ्रेंचाइजी वैंकूवर एंकर्स के स्वामित्व समूह में शामिल हो गए हैं। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह कनाडा सुपर 60 के सह मालिक हैं। जहीर, नागेंद्र 'नागा' सिद्दौतम और स्टॉकहोम स्थित एंकर स्पोर्ट्स एबी के साथ स्वामित्व समूह में शामिल हो गए हैं। एंकर्स वैंकूवर के बीसी प्लेस में घरेलू मैच खेलेगी। छह फ्रेंचाइजी की लीग का दूसरा सत्र 29 सितंबर से 4 अक्तूबर तक खेला जाएगा। जहीर ने कहा, पूर्व खिलाड़ी होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसी विश्वसनीय लीग का समर्थन करें जो आईसीसी के एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों और महिला क्रिकेटरों के लिए वास्तविक अवसर पैदा करे। मैं वैंकूवर में आने और अपने दोस्त युवी (युवराज) के साथ...