नई दिल्ली, फरवरी 25 -- वू ने रूड को चौंकाया, ज्वेरेव आगे बढ़े अकापुल्को (मैक्सिको)। क्वालिफायर चीन के वू यिबिंग ने अपने करियर में तीसरी बार टॉप 20 के खिलाड़ी को हरा दिया। उन्होंने मंगलवार रात मैक्सिकनो टेलसेल में तीसरी सीड कैस्पर रूड को 7-6, 7-6 से शिकस्त दे दी। पिछले सितंबर 2023 में टेलर फ्रिट्ज और दानिल मेदवेदेव को हराने वाले स्टार ने जीत के बाद कहा, जब भी वह मुझ पर बहुत ज्यादा प्रेशर डाल रहे थे, मैं शांत रहा। शीर्ष वरीय जर्मन खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कोरेंटिन मौटेट के खिलाफ 6-2, 6-4 से जीत हासिल की। ज्वेरेव (15-5) 2014 में हार्ड कोर्ट पर स्विच होने के बाद से इस इवेंट में सबसे ज्यादा जीत के मामले में राफेल नडाल (15-2) की बराबरी पर आ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...