खेल : वुमेंस लीग फुटबॉल का दूसरा चरण 27 अप्रैल से
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- वुमेंस लीग फुटबॉल का दूसरा चरण 27 अप्रैल से कोलकाता। इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) 2025-26 के दूसरे चरण की शुरुआत यहां 27 अप्रैल को ईस्ट बंगाल एफसी और श्रीभूमि एफसी के बीच मुकाबले के साथ होगी। इस चरण में 27 अप्रैल से 18 मई तक 29 और मैच खेले जाएंगे। इसमें आठों टीमें लीग के डबल राउंड रॉबिन प्रारूप के दूसरे चरण में एक-दूसरे से खेलेंगी। मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी फिलहाल छह मैच में 18 अंक के साथ तालिका में सबसे ऊपर है। सत्र के आखिर में सर्वाधिक अंक वाली टीम चैंपियन बनेगी। लीग दो 2025-26 की शीर्ष दो टीमों को आईडब्ल्यूएल 2026-27 में जगह मिलेगी जबकि सातवें और आठवें स्थान की टीम को अगले सत्र में आईडब्ल्यूएल दो में खिसकना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.