खेल : वीनस विलियम्स की एक साल में लगातार 12वीं हार
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- वीनस विलियम्स की एक साल में लगातार 12वीं हार टोरंटो। वीनस विलियम्स का वापसी के बाद पहली जीत के लिए इंतजार और बढ़ गया है। इस डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली 46 वर्षीय वीनस जुलाई 2025 से लगातार 12 मैच हार चुकी हैं। रविवार को उन्हें नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। वीनस को कामिला रखिमोवा ने 6-4, 6-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बारिश के कारण यह मैच देर से खेला गया। 24 वर्षीय रखिमोवा उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। यह भी पढ़ें- खेल : वीनस विलियम्स, एलेक्जेंड्रा एला कनाडा ओपन में खलेंगी वह विश्व रैंकिंग में 82वें स्थान पर काबिज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.