नई दिल्ली, जनवरी 2 -- वीनस ऑस्ट्रेलियन ओपन में होंगी सबसे उम्रदराज मेलबर्न। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन अमेरिका की 45 साल की वीनस विलियम्स पांच साल में पहली बार इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली वह सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगी। वह जापान की किमिको दाते का रिकॉर्ड तोड़ देंगी, जो 2015 में मेलबर्न पार्क में पहले दौर में हारने के समय 44 वर्ष की थीं। उन्हें 18 जनवरी से शुरू होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को घोषणा की कि वीनस उसी मेलबर्न पार्क में वापसी को तैयार हैं जहां उन्होंने 1998 में पहली बार हिस्सा लिया था। उन्होंने दूसरे दौर में अपनी छोटी बहन सेरेना को हराया था, लेकिन क्वार्टर फाइनल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.