खेल : विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भारत के दो पदक पक्के
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भारत के दो पदक पक्के अहमदाबाद। भारत ने रविवार को यहां युगल गर्ग, पवन कुमार और तंवी इंगले के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण के दूसरे दिन दृष्टिबाधित वर्ग 1 में कम से कम दो पदक पक्के कर लिए। कंपाउंड वर्ग के तीरंदाजों ने भी क्वालीफिकेशन में दबदबा बनाया। दुनिया की नंबर एक और मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी ने शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि पुरुष और महिला टीम ने भी शीर्ष वरीयता हासिल की। चार भारतीय तीरंदाज अंतिम-16 के दूसरे दौर में पहुंचे। भारत ने महिला कंपाउंड टीम क्वालीफिकेशन में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। ड्रॉ में पांच टीमें होने के कारण भारत को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। अब उसका सामना स्लोवाकिया और कजाखस्तान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.