नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- विश्व टीम टेटे : भारत ने स्लोवाकिया को हराया लंदन। भारत की पुरुष टीम ने विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप के रोमांचक ग्रुप सात मुकाबले में स्लोवाकिया को 3-2 से हरा दिया। गुरुवार को इस जीत के साथ भारत तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया और ग्वाटेमाला के खिलाफ अगले मुकाबले से पहले स्थिति मजबूत कर ली। दुनिया के 149वें नंबर के लुबोमीर पिस्टेज ने 51वीं रैंकिंग वाले मानुष शाह को 3-2 से हरा दिया। फिर 42वें नंबर के मानव ठक्कर ने याकूब जेलिंका को 3-0 से हराकर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर वांग यांग ने हरमीत देसाई को 3-0 से मात दी। यह भी पढ़ें- खेल : सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए चीनी ताइपे से भिड़ेगा भारत उसके बाद मानव ने उलट एकल में लुबोमीर को और मानुष ने याकूब को एक समान 3-0 के अंतर से हराकर भारत को 3-2 की महत्वपूर्ण जीत दिलाई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.