खेल : विश्व जूनियर स्क्वॉश में महिला टीम मलेशिया से हारी
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- विश्व जूनियर स्क्वॉश में महिला टीम मलेशिया से हारी नई दिल्ली। हाल में विश्व जूनियर चैंपियन बनी अनाहत सिंह ने अपना मुकाबला तो जीत लिया, लेकिन भारत की अन्य खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इससे महिला टीम कनाडा के ओंटारियो में चल रही विश्व जूनियर स्क्वॉश टीम चैंपियनशिप में मलेशिया से 1-2 से हार गई। दो मैच हारने के बाद अनाहत ने अंतिम मैच में व्हिटनी विल्सन को 11-2, 11-4, 11-5 से हरा दिया। रुद्र सिंह को पहले हरलीन टैन से 5-11, 4-11, 6-11 से फिर अनिका दुबे को ये सान ली से 8-11, 11-8, 11-8, 10-12, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले मैच में चीनी ताइपे को 3-0 से हराया था। अब महिला टीम दक्षिण अफ्रीका से जबकि पुरुष टीम कुवैत से खेलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.