नई दिल्ली, मार्च 30 -- विश्व जूनियर वुशु में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन तियानजिन शहर (चीन)। भारतीय वुशु टीम ने 10वीं विश्व जूनियर चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने तीन के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक भी जीते। भारत ने विशेष रूप से सांडा (फाइटिंग) स्पर्धाओं में दबदबा बनाया जिसमें थोंगबम उपेंद्रो (लड़के 45 किग्रा), नोंग्मैथेम पामहेइबा (जूनियर लड़के 52 किग्रा) और लोइटोंगबम विक्टर (युवा लड़के 52 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। युवराज ने 48 किग्रा युवा वर्ग में रजत जबकि गौतम मनकास (48 किग्रा जूनियर) और अनु (48 किग्रा युवा) ने कांस्य हासिल किए। ताओलू (कलात्मक) स्पर्धाओं में, राजकुमारी लांचेनबी चानू (चांगक्वान लड़कियां) ने कांस्य जबकि कोंथौजम देविकारानी देवी ने एक रजत और एक कांस्य अपने ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.