नई दिल्ली, मार्च 3 -- विश्व चैंपियन महिला क्रिकेट टीम लॉरियस पुरस्कार के लिए नामित मैड्रिड। भारत की महिला क्रिकेट टीम को पिछले साल पहली बार विश्व कप खिताब जीतने पर लॉरियस की 'साल की सर्वश्रेष्ठ टीम' के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। लॉरियस स्पोर्ट ने मंगलवार को नामांकन की पुष्टि की। भारतीय टीम इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के दौरान महिलाओं के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य (339 रन) को हासिल किया था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम, यूरोपीय राइडर कप टीम, फ्रांस की फुटबॉल लीग की टीम, पेरिस सेंट जर्मेन और मैक्लॉरेन फॉर्मूला वन टीम जैसी बड़ी टीमों के साथ नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...