खेल : विश्व चैंपियनशिप : रायजा-मैराज चौथे स्थान पर रहे
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- विश्व चैंपियनशिप : रायजा-मैराज चौथे स्थान पर रहे दोहा। भारत का विश्व निशानेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। स्कीट में उसकी दोनों मिश्रित जोड़ियां पदक जीतने में नाकाम रहीं। रायजा ढिल्लों और अनुभवी मैराज अहमद खान ने पोडियम पर पहुंचने की उम्मीद जगाई थी लेकिन वे चार टीमों के फाइनल में चौथे और अंतिम स्थान पर रहे।इस तरह से भारत को स्कीट में एक भी पदक नहीं मिला। 22 वर्षीय रायजा और 51 वर्षीय मैराज ने फाइनल में संयुक्त 19 अंक बनाए। मैराज ने अपने सभी 15 निशाने सही लगाए लेकिन रायजा अपने 15 में से पांच निशाने चूक गईं, जिससे भारत की पदक की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।मैराज ने क्वालीफाइंग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों राउंड में परफेक्ट 25 का स्कोर बनाकर कुल 75 अंक हासिल किए। रायजा ने 22, 24 और 25 के स्कोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.