नई दिल्ली, मार्च 1 -- विश्व कप हमारे लिए आंखे खोलने वाला : रजा नई दिल्ली। जिम्बाब्वे टी-20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रहा। फिर भी कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि इस विश्व कप से मिली सीख टीम के भविष्य को बेहतर करेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को पांच विकेट की हार के साथ जिम्बाब्वे का विश्व कप अभियान खत्म हो गया। रजा ने 43 गेंद में 73 रन बनाने के बाद तीन विकेट भी लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। रजा ने कहा, मुझे इस टीम पर गर्व है। ज्यादातर लोगों को लगा नहीं था कि हम टूर्नामेंट में इतनी दूर तक आएंगे। भले ही हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए, लेकिन जिस तरह दर्शकों ने हमारा समर्थन किया, उसके लिए मेरे मन में गहरा सम्मान है। मेरा और टीम का लक्ष्य यही था कि हम सम्मान अर्जित करें। 40 साल के हो चुके रजा को उम्मीद है कि वह आगाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.