खेल : विश्व कप : सोनम-हिमांशु को मिश्रित टीम में कांस्य
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- विश्व कप : सोनम-हिमांशु को मिश्रित टीम में कांस्य हांगझोउ। राइफल निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने यहां विश्व कप में दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीत लिया है। अब इस विश्व कप में भारत के एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं। सोनम ने 317.2 और हिमांशु ने 317.4 स्कोर किया और दोनों का कुल स्कोर 634.6 रहा। इलावेनिल वेलारिवन (316.8) और पार्थ राकेश माने (317.4) 634.2 अंकों के साथ उनसे पीछे रहे। फाइनल में सोनम और हिमांशु ने 441.2 अंक बनाकर चीन वन और चीन टू के बाद कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- शूटिंग वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जीता एक और पदक, सोनम और हिमांशु ने दिलाया कांस्य इलावेनिल और पार्थ चौथे स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.