नई दिल्ली, जुलाई 12 -- विश्व कप, एशियाड के लिए निशानेबाजी शिविर शुरू नई दिल्ली। चीन के हांग्झोउ में होने वाले विश्व कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारियों के मद्देनजर निशानेबाजों के लिए एक 'हाई-परफॉर्मेंस' राष्ट्रीय निशानेबाजी शिविर रविवार को यहां शुरू हुआ। इसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धा के 35 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। राइफल और पिस्टल शिविर 17 जुलाई तक जबकि ट्रैप शिविर 14 से 20 जुलाई तक चलेगा। स्कीट टीम 9 जुलाई से ही ट्रेनिंग कर रही है। हांग्झोउ विश्व कप 20 से 29 जुलाई तक होगा और इसके बाद जापान में 19 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एशियाई खेल होंगे। शिविर में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, राइफल निशानेबाज रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और इलावेनिल वलारिवन के साथ-साथ भारत के अन्य प्रमुख निशानेबाज शामिल हैं।

ह...