खेल : विश्व इंडोर : डुप्लांटिस का रिकॉर्ड के साथ खिताबी 'चौका'
नई दिल्ली, मार्च 22 -- विश्व इंडोर : डुप्लांटिस का रिकॉर्ड के साथ खिताबी 'चौका' टोरुन (पोलैंड)। आर्मंड डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में एक और विश्व खिताब जीत लिया। डुप्लांटिस ने 6.25 मीटर की कूद लगाकर लगातार चौथी बार विश्व इंडोर चैंपियनशिप जीती, जो एक साल पहले नानजिंग में उनके पिछले रिकॉर्ड से 10 सेंटीमीटर अधिक है। यूनान के एम्मानौइल करालिस ने 6.10 और 6.15 मीटर की लंबाई सफलतापूर्वक पार की, लेकिन 6.25 पर अपने प्रयास में चूक गए, और लगातार दूसरे वर्ष उपविजेता रहे। इन दोनों के अलावा अन्य खिलाड़ी 6.05 मीटर तक ही पहुंच पाए। डुप्लांटिस ने अपना पोल एक तरफ रख दिया और अपने 6.31 मीटर के उस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास नहीं किया, जो उन्होंने पिछले सप्ताह स्वीडन में उनके नाम पर आयोजित मोंडो क्लासिक प्रतियोगिता में बनाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.