नई दिल्ली, जून 16 -- विम्बलडन : सेरेना-वीनस युगल में उतरेंगी लंदन। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना और वीनस विलियम्स आगामी विम्बलडन टेनिस के महिला युगल वर्ग में फिर जोड़ी बनाकर खेलेंगी। ऑल इंग्लैंड क्लब ने दो हफ्ते से कम समय में शुरू होने वाले इस ग्रॉस कोर्ट ग्रैंड स्लैम के लिए मंगलवार को विलिम्स बहनों को वाइल्ड कार्ड देने की घोषणा की। सेरेना ने लगभग चार साल तक पेशेवर टेनिस से दूर रहने के बाद हाल में 44 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की। वीनस बुधवार को 46 बरस की हो गईं। हाल में फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाली माजा च्वालिंस्का को महिला एकल में वाइल्ड कार्ड मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...