खेल : विनेश की याचिका पर कुश्ती महासंघ से अदालत का सवाल
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- विनेश की याचिका पर कुश्ती महासंघ से अदालत का सवाल नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पहलवान विनेश फोगाट की उस याचिका पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का रुख जानना चाहा है जिसमें विनेश ने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में महिला वर्ग के चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत मांगी है। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने महासंघ के वकील से इस मामले पर निर्देश लेकर आने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। फोगाट ने डब्ल्यूएफआई के 7 सितंबर के उस सर्कुलर के अमल और लागू होने पर रोक लगाने की भी मांग की जिसमें चयन ट्रायल के लिए योग्यता नियम तय किए गए थे। ट्रायल 14 सितंबर को होने हैं। नई याचिका में विनेश ने गर्भावस्था और मातृत्व अवकाश के बाद खेलों में लौटने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए निष्पक्ष और व्यवस्थित ढांचा बनाने की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.