नई दिल्ली, फरवरी 26 -- विनीसियस के गोल से रियाल मैड्रिड प्री-क्वार्टर में मैड्रिड। विनीसियस जूनियर ने बुधवार को बेनफिका के खिलाफ फिर विजयी गोल दागा। इससे रियाल मैड्रिड चैंपियंस लीग फुटबॉल के अंतिम 16 में पहुंचने में सफल रहा। मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) भी मोनाको को हराकर आगे बढ़ा जबकि अटलांटा ने बोरुसिया डॉर्टमुंड के खिलाफ अंतिम क्षणों में गोल करके प्रतियोगिता में इटली की भागीदारी को बनाए रखा। विनीसियस ने सैंटियागो बर्नबेउ स्टेडियम में 80वें मिनट में टीम का दूसरा गोल करके पुर्तगाली टीम पर रियाल मैड्रिड की दूसरे चरण में 2-1 से और कुल मिलाकर 3-1 की जीत पक्की की। रियाल मैड्रिड ने पहला चरण 1-0 से जीता था। पीएसजी ने मोनाको को 3-2 के कुल स्कोर से हराकर अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.