नई दिल्ली, फरवरी 22 -- विनिसियस जूनियर के बावजूद हारा रियाल मैड्रिड मैड्रिड। विनीसियस जूनियर ने रियाल मैड्रिड के लिए फिर गोल किया, लेकिन ब्राजील का यह खिलाड़ी स्पेनिश लीग फुटबॉल ला लिगा में शीर्ष पर काबिज अपनी टीम को ओसासुना से 1-2 की हार से नहीं बचा सका। ब्राजील के इस खिलाड़ी ने इस सप्ताह के शुरू में चैंपियंस लीग मैच में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर नस्लीय दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। अब उन्होंने चार मैचों में अपना पांचवां गोल करके यह साबित कर दिया कि उस घटना का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन रियाल मैड्रिड की हार से उसकी खिताबी उम्मीदों को झटका लगा है। अब रियाल मैड्रिड के 25 मैच में 60 अंक जबकि बार्सिलोना के 24 मैच में 58 अंक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.