नई दिल्ली, अगस्त 18 -- वार्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने में जुर्माना मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में डेढ़ हजार डॉलर (करीब एक लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें इस साल अप्रैल में इसके आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सिडनी की एक अदालत में मंगलवार को यह फैसला सुनाया। 39 वर्षीय वॉर्नर उस समय अपने परिवार के साथ जा रहे थे। जांच में उनके खून में शराब की मात्रा सीमा से दोगुनी पाई गई थी। आरोप के अनुसार, सांस की जांच करने वाली टीम को सड़क किनारे खड़ा देखकर वॉर्नर ने साथी महिला के साथ सीट बदलने की भी कोशिश की थी। यह भी पढ़ें- खेल : ऑस्ट्रेलिया ने वेदरल्ड को बाहर किया, रेनशॉ को वापस बुलाया उनका अपराध इसलिए ज्यादा माना गया क्योंकि उस समय उनकी कार में बच्चे भी थे। यह भी पढ़ें- ऑस्ट्...