नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- वानखेड़े में 'शास्त्री स्टैंड' का अनावरण, दिग्गज सम्मानित मुंबई। भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को एक स्टैंड का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुंबई क्रिकेट संघ ने डायना इडुल्जी, एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई जैसे अपने अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। समारोह में सुनील गावस्कर और भारत के मौजूदा टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। स्टेडियम के एक गेट का नाम भारत की पूर्व कप्तान इडुल्जी, भारत के पूर्व ऑलराउंडर सोलकर और सरदेसाई के नाम पर भी रखा गया। इस अवसर पर एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई के परिवार वाले भी मौजूद थे। ये दोनों महान खिलाड़ी अब इस दुनिया में नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.