नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- वनडे रैंकिंग : दूसरे स्थान पर पहुंचे कोहली दुबई। विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज का स्थान फिर हासिल करने की कवायद में आगे बढ़ते हुए बुधवार को जारी आईसीसी की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। कोहली अप्रैल 2021 में पाकिस्तान के बाबर आजम द्वारा शीर्ष से हटाए जाने के बाद से दोबारा एकदिवसीय बल्लेबाजों सूची में नंबर एक स्थान हासिल नहीं कर पाए हैं। 37 साल के कोहली तीन मैच में 302 रन बनाने से दो स्थान के सुधार से साथी रोहित शर्मा के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित के 781 जबकि कोहली के 773 अंक हैं। शुभमन गिल चोट के कारण तीन मैच की सीरीज में नहीं खेल पाने के बावजूद पांचवें स्थान पर कायम हैं। कुलदीप यादव गेंदबाजों की सूची में तीन स्थान के फायदे से तीसरे नंबर पर हैं जबकि बुमराह शीर्ष पर बरकरार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.