नई दिल्ली, फरवरी 26 -- लॉरियस की एंबेसडर बनीं सिमोन बाइल्स नई दिल्ली। सात बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को लॉरियस का एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस तरह वह स्टार खिलाड़ियों के विशेष समूह में शामिल हो गई हैं। इन खिलाड़ियों में भारतीय भाला फेंक दिग्गज नीरज चोपड़ा और विश्व कप विजेता पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल हैं। बाइल्स के नाम पर जिम्नास्टिक के इतिहास में सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड है। वह चार बार लॉरियस की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी भी रही हैं। बाइल्स ने कहा कि लॉरियस ने कई वर्षों से उनके खेल के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने एक बयान में कहा, मैं लॉरियस के इस विचार का समर्थन करती हूं कि खेल में दुनिया बदलने की शक्ति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.