नई दिल्ली, अगस्त 13 -- लेह में 24 घंटे खुलने वाला आइस हॉकी रिंक शुरू लेह। लद्दाख में शीतकालीन खेलों के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा देते हुए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को यहां एनडीएस स्टेडियम में केंद्र शासित प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के कृत्रिम आइस हॉकी रिंक का उद्घाटन किया। करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक रिंक में खिलाड़ी 24 घंटे प्राकृतिक मौसम की स्थिति की परवाह किए बिना पूरे साल अभ्यास कर सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे केंद्र शासित प्रदेश को भारत और दुनिया के प्रमुख शीतकालीन खेल केंद्रों में शामिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि लगातार अभ्यास का यह अवसर हमारे खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने...