खेल : लुका नेशंस कप के लिए क्रोएशिया की टीम में
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- जाग्रेब। क्रोएशिया के स्टार फुटबॉलर लुका मोदरिच का अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं है। इस 41 वर्षीय मिडफील्डर को कोच स्लावेन बिलिच ने आगामी नेशंस लीग के लिए टीम में शामिल किया है। क्रोएशिया 26 सितंबर को चेक गणराज्य के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह मोदरिच का 203वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा और वह सर्वाधिक मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे फुटबॉलर बन जाएंगे। उनसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (233) और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (207)ने ही खेले हैं। मेसी ने पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। बिलिच ने कहा, मुझे उन्हें मनाने की जरूरत नहीं पड़ी। वह क्रोएशिया और राष्ट्रीय टीम को लेकर बेहद जुनूनी हैं। इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है। नेशंस लीग के ग्रुप ए में क्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.