नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- ला लिगा : बार्सिलोना की बिलबाओ पर बड़ी जीत बार्सिलोना (स्पेन)। बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ पर 4-0 की शानदार जीत दर्ज करके पसंदीदा स्टेडियम कैंप नोउ में वापसी का जश्न मनाया। यूरोप के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम कैंप नोउ को नए सिरे से तैयार किया गया है। उसे पिछले दो साल से भी अधिक समय तक बंद रखा गया था। अब लगभग आधी क्षमता पर फिर से खोला गया है। इस स्टेडियम में लंबे समय बाद होने वाले इस मैच को देखने के लिए लगभग 45,000 प्रशंसक मौजूद थे। बार्सिलोना के प्रशंसकों ने ठंडे मौसम के बावजूद जश्न के माहौल के बीच मैच शुरू होने से पहले क्लब का गीत गाया। इससे पहले आखिरी बार वे कैंप नोउ में मई 2023 में कोई मैच देख पाए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.