नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हरियाणा के पानीपत के समलखा गांव के 23 वर्षीय ललित ने अपनी पहली ही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप को यादगार बना दिया। कोहनी में चोट के बावजूद वह मंगलवार को किर्गिस्तान के बिश्केक फाइनल में हार गए पर रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। ललित को ग्रीको रोमन के 55 किलोग्राम के फाइनल में उज्बेकिस्तान के इख्तियार बोतिरोव के खिलाफ 0-9 से शिकस्त झेलनी पड़ी।ललित ने मुकाबले के बाद विश्केक से कहा, आज मेरा दिन नहीं था। कोहनी की चोट ज्यादा उबर आई थी। मैं ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहता था। दर्द हो रहा था। यह चोट फरवरी में अल्बानिया के मुहामेत मालो में रैंकिंग सीरीज के दौरान लगी थी। उसमें उन्होंने कांस्य पदक जीता था। यह मेरा पहला बड़ा पदक है। इससे भविष्य में अच्छा करने की और प्रेरणा मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.